Team Owner
Naresh Choudhary
चेयरमैन,चाणक्य विद्यापीठ उच्च माध्यमिक, पावली, शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2012 से विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य करते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड मेरिट, Scouts & Guides में राज्यपाल पुरस्कार, Inspire Award, विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं खेलकूद सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका उद्देश्य केवल बेहतर शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं खेल भावना का विकास करना है। भविष्य में ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज, कोचिंग एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं विकसित करना उनके प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।








